{"_id":"6a7c0adbae3b6c971b05215c","slug":"viral-fever-and-cold-cases-rise-in-agra-3-561-patients-visit-sn-medical-college-opd-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार की दहशत: परिवार में कोई एक हुआ बीमार, तो सभी के लिए मुसीबत; मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार की दहशत: परिवार में कोई एक हुआ बीमार, तो सभी के लिए मुसीबत; मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने
Wed, 12 Aug 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:25 AM IST
सार
बारिश और उमस के बीच मौसम बदलने से आगरा में वायरल फीवर, गले के संक्रमण, खांसी-जुकाम और सिरदर्द के मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3561 मरीज पहुंचे, जहां पंजीकरण के लिए लंबी कतारों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
एसएन ओपीडी में मरीजों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारिश और उमस के बीच बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। वायरल फीवर, गले में संक्रमण, खांसी-जुकाम, सिरदर्द और कमजोरी मरीजों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को 3561 मरीज पहुंचे। आलम ये है कि परिवार में किसी एक को बुखार आ गया, तो अन्य सदस्य भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
पंजीकरण के लिए लंबी कतारों के कारण मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पंजीकरण हॉल में बैठने की जगह तक नहीं मिली। थकान और बीमारी से परेशान कई मरीज फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेटे को दिखाने पहुंची एक महिला का दोपहर 12 बजे पर्चा बन सका। इसके बाद उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगना पड़ा। पैरों के दर्द का इलाज कराने आई श्यामवती करीब एक घंटे से कतार में खड़ी थीं। दर्द बढ़ने के बावजूद लाइन छूटने के डर से वहीं बैठ गई। ओमवती ने बताया कि जांच का पर्चा बनवाने के लिए वह डेढ़ घंटे से खड़ी थीं।
मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि ओपीडी में बुखार, गले में संक्रमण खांसी-जुकाम और सांस संबंधी समस्याओं समेत विभिन्न रोगों के मरीज आए। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। लोगों को अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए और नियमित रूप से पानी पीते रहना चाहिए। इस मौसम में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए।