{"_id":"6a7c2bba2b18b5404f03c13d","slug":"video-the-power-network-rests-on-damaged-electric-poles-risking-accidents-every-moment-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों पर टिका बिजली का नेटवर्क, हर पल हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों पर टिका बिजली का नेटवर्क, हर पल हादसे का खतरा
मैनपुरी। जनपद की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। विद्युत निगम की ओर से जर्जर विद्युत पोल और केबल बदलने के साथ ही विद्युत ढांचे को दुरुस्त रखने के दावे किए जाते हैं। इसके बावजूद शहर के कई प्रमुख स्थानों पर क्षतिग्रस्त और जर्जर विद्युत पोल हादसे को न्योता दे रहे हैं। पड़ताल में शहर के कई स्थानों पर ऐसे पोल मिले, जिनकी हालत देखकर कभी भी हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
इन पोलों के आसपास से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। कई स्थानों पर इन्हीं क्षतिग्रस्त पोलों से आसपास के घरों और प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति भी की जा रही है। ऐसे में पोल के गिरने या तारों के टूटने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत पोल लंबे समय तक खुले वातावरण में रहने से जंग, टूट-फूट और अन्य कारणों से कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में समय-समय पर इनकी जांच कराकर कमजोर पोलों को बदलना जरूरी है।
केस एक: आश्रम रोड पर जर्जर पोल से खतरा
शहर के आश्रम रोड पर लगा विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हालत में है। पोल काफी समय से इसी स्थिति में खड़ा है। इसके आसपास से दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल कमजोर होने के कारण इसके गिरने की आशंका बनी रहती है। यदि किसी समय तेज हवा या अन्य कारण से पोल गिर गया तो सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की चपेट में आने की आशंका है।
केस दो: स्टेशन रोड पर महीनों से नहीं बदला पोल
स्टेशन रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां लगा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल पिछले कई महीनों से लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। खास बात यह है कि इसी पोल से आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पोल की हालत को लेकर कई बार जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया गया।
केस तीन: मंडी धर्मदास में शिकायत के बाद भी नहीं बदला पोल
मोहल्ला मंडी धर्मदास में भी क्षतिग्रस्त विद्युत पोल लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल की स्थिति काफी समय से खराब है। इसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों में भय बना रहता है। मोहल्लेवासियों के अनुसार पोल बदलवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
केस चार: दुबे कंपाउंड के बाहर भी खतरा
शहर के दुबे कंपाउंड के बाहर लगा विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त स्थिति में है। यह स्थान लोगों की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण है। आसपास भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पोल कमजोर होने के कारण यदि यह गिरा तो आसपास मौजूद लोगों और वाहनों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। लोगों ने विद्युत निगम से पोल की जांच कराने और जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल बदलने की मांग की है।
विद्युत पोलों की समय-समय पर जांच कराई जाती है। जहां भी पोल क्षतिग्रस्त या कमजोर पाए जाते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए जाते हैं। शहर में जिन स्थानों पर क्षतिग्रस्त पोल लगे होने की जानकारी सामने आई है, वहां संबंधित अधिकारियों से जांच कराई जाएगी। यदि पोल जर्जर स्थिति में पाए जाते हैं तो उन्हें जल्द बदलवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।