{"_id":"69f312cfbb70a2422f07bb90","slug":"icse-isc-results-2026-100-pass-rate-in-mainpuri-toppers-score-above-98-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSE, ISC Result 2026: जारी हो गया ICSE 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, रुद्रप्रताप बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CSE, ISC Result 2026: जारी हो गया ICSE 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, रुद्रप्रताप बने जिला टॉपर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
मैनपुरी में आईसीएसई परीक्षा में सेंट थॉमस कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, सभी छात्र पास हुए। 12वीं में रुद्र प्रताप सिंह ने 98.75% के साथ टॉप किया, जबकि 10वीं में मयंकराज गौतम ने 97.8% अंक हासिल कर पहला स्थान पाया।
विद्यार्थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी में आईसीएसई का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार दोपहर को घोषित कर दिया गया। 10वीं में जिले में एकमात्र कॉलेज सेंट थॉमस कॉलेज का संचालन हो रहा है। जिसका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। दसवीं में पंजीकृत 177 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि आईएससी (12वीं) में पंजीकृत 96 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी पास हुए हैं।
आईएससी में रुद्र प्रताप सिंह ने 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा तनवी 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रही हैं। तनवी ने कॉमर्स वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । छात्र लक्ष्य गुप्ता 95.75 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं। आईसीएसई (10वीं ) में मयंकराज गौतम ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आर्यन कुमार 96% अंकों के साथ जिले में दूसरे और शुभि दीक्षित 95.8% अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रही हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन