{"_id":"69c04833f87b76b85a0513af","slug":"mainpuri-news-1721-treated-in-health-camp-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-156127-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्वास्थ्य मेलों में 1721 मरीजों को मिला प्राथमिक उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्वास्थ्य मेलों में 1721 मरीजों को मिला प्राथमिक उपचार
फोटो 33 स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी मेडिकल ऑफिसर के साथ। स्रोत विभाग
- फोटो : Samvad
Link Copied
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया। स्वास्थ्य मेलों में 1721 मरीजों को उपचार दिया गया। 10 लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए। 18 गंभीर मरीजों की जांच कराई गई। मेलों में मरीजों को उपचार के साथ ही बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य मेलों में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। मेलों में पहुंचने वाले मरीजों में बाल मरीजों की संख्या अधिक रही। 273 बाल मरीजों को उपचार दिया गया। 23 मरीजों की आंखों की जांच की गई, 293 त्वचा रोगियों की जांच कर उपचार दिया गया। सीएमओ के निर्देशन में गठित जनपद स्तरीय टीम में शामिल सचिन कुमार, जिला परामर्शदाता रंजीत सिंह, जिला फैमिली प्लानिंग एंड लाजिस्टिक प्रबंधक कमलदीप ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिछवां, शहादतपुर और जसरऊ पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण रिपोर्ट लिंक के माध्यम से शासन स्तर को प्रेषित की गई।
Trending Videos
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि हर बीमार व्यक्ति को इलाज मिले इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मेलों में मरीजों को पीने का पानी मरीज को बैठने की व्यवस्था, थ्री सीटर एवं पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी कर्मचारी पैरामेडिकल अधिकारी समय से अस्पताल में पहुंचें और आने वाले मरीजों को समुचित उपचार एवं दवाईयां देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।