सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news anupam dubey

Mainpuri News: अनुपम दुबे मामले में आई तेजी, साक्ष्य संकलन में जुटी पुलिस

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news anupam dubey
विज्ञापन
मैनपुरी। 21 साल पहले नवीगंज में हुए दंपति हत्याकांड की पुन: विवेचना में पुलिस ने तेजी बरतना शुरू कर दिया है। बेवर पुलिस इस हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य संकलन कर रही है। इसके लिए वादिया को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। त्योहार के कारण विवेचना नहीं हो पा रही थी। अब पुलिस फिर से इस मामले में सर्तकता बरत रही है। शासन के निर्देश पर इस हत्याकांड की पुन: विवेचना के आदेश एसपी मैनपुरी द्वारा दिए गए हैं। बेवर के नवीगंज निवासी कौशल किशोर और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की छह अगस्त 2005 को नवीगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे सहित छह लोग आरोपी बनाए गए थे। हालांकि इसमें किसी भी आरोपी को जेल नहीं भेजा गया और पुलिस ने इनके खिलाफ एफआर लगा दी थी। इस घटना की वादी राधिका ने इस मामले की पुन: विवेचना की मांग शासन से 20 साल बाद की। शासन के निर्देश पर मैनपुरी पुलिस की एक कमेटी बनाई गई और इस कमेटी ने पुन: विवेचना की संस्तुति की। वहीं एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर पुन: विवेचना के आदेश हुए। इस पूरे मामले की जांच बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया मामले में नए सिरे से जांच के तहत पर्चे भी काटने शुरू हो गए हैं। होली के त्योहार के कारण विवेचना में व्यवधान था, अब वादिया को बयान के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही मामले से संबंधित साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed