सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news cbse board exam

Mainpuri News: पहली बार ऑनलाइन जचेंगी सीबीएसई 12वीं की उत्तर पुस्तिकाएं

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news cbse board exam
विज्ञापन
मैनपुरी। सीबीएसई ने वर्ष 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार ''ऑन-स्क्रीन मार्किंग'' (ओएसएम) के जरिए उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। इसमें मूल कॉपियों के बजाय स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं को कंप्यूटर पर जांचा जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। इसके लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं।सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर डॉ. राममोहन ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू होने जा रहा है। सीबीएसई ने पहली बार 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का ''ऑन-स्क्रीन मार्किंग'' (ओएसएम) के जरिए डिजिटल मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है। नई प्रक्रिया के तहत शारीरिक कॉपियों के बजाय स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं को कंप्यूटर पर जांचा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी, त्रुटिरहित और अधिक कुशल बनाना है। नई व्यवस्था में स्कैन की गई कॉपियों के मूल्यांकन से अंक जोड़ने की गलतियां खत्म होंगी, परिणाम जल्दी आएंगे, और मूल्यांकन कहीं से भी हो सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह बदलाव केवल कक्षा 12 के लिए है, 10वीं की कॉपियां पारंपरिक तरीके से ही जांची जाएंगी। इस नई व्यवस्था के लिए सीबीएसई की ओर से 10 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए स्कूलों को कंप्यूटर/लैपटॉप के साथ तकनीकी रूप से तैयार किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed