सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news firing two injured

Mainpuri News: रंजिशन मानपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोग हुए घायल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news firing two injured
फोटो 7 अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल गणेश। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मैनपुरी। होली पर चाचा के गांव मानपुर से वापस लौट रहे युवक को रंजिश मान रहे आरोपियों ने घेर कर पीटा, वह जान बचाकर गांव में चाचा के घर पहुंचा तो वहां पहुंचे आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, गोली लगने से युवक व चचेरा भाई घायल हो गया। परिवार की महिला भी लाठी-डंडों से किए गए हमले में घायल हो गई। दोनों घायलों को पीजीआई सैफई रेफर किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Trending Videos

थाना औंछा क्षेत्र के गांव मानपुर मधन निवासी पेशकार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को भतीजा गणेश नगला उर्दू अपने घर जा रहा था। तभी गांव के बाहर रवि लोधी, अमित कुमार, शैलेंद्र उर्फ डिंकल, अर्जुन सिंह, अभय उर्फ रवि निवासी मानपुर मधन ने रोक लिया। आरोपी पूर्व की रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसे पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजा किसी तरह से भाग कर मानपुर गांव में घुस आया। पीछे से आरोपी भी लाठी-डंडा और असलहा लेकर आ गए। उनके भाई श्रीकृष्ण के मकान पर पहुंच कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से भतीजा गणेश और अनिल कुमार घायल हो गए। भाई श्रीकृष्ण की पत्नी मीरा देवी की भी पिटाई की गई, उनका हाथ तोड़
। ग्रामीणों को एकत्रित होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, गोली लगने से घायल गणेश और अनिल को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

फोटो 7 अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल गणेश। संवाद

फोटो 7 अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल गणेश। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed