सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news assaulted axe

Mainpuri News: युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार, हालत गंभीर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news assaulted axe
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मकियानी में घर में घुसे हमलावरों ने गाली-गलौज की, विरोध करने पर युवती के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए अन्य परिजन को भी पीटा गया, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव मकियानी निवासी शांती देवी ने बताया कि आठ अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह परिजन के साथ घर पर थीं, तभी गांव के रहने वाले ओले उर्फ पवन, सिंधू सिंह, गोरे सिंह, भानू प्रताप घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पुत्री छाया के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए ससुर को भी हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया। हमलावरों से नाली का पानी निकलने को लेकर विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर ने बताया कि पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed