फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news bedminton championship

Mainpuri News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 03 Aug 2026 12:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bedminton championship
फोटो 17 बैडमिंटन प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं प्रधानाचार्य शोभा मिश्रा
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को पुलिस लाइन में किया गया। इसमें जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में मां सरस्वती ज्ञान मंदिर कुसमरा और अंडर-19 में नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव की टीम विजेता बनी। वहीं, बालिका वर्ग के अंडर-14 में मां सरस्वती ज्ञान मंदिर और अंडर-17 वर्ग में कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज भोगांव की टीम विजेता रही। अंडर-19 वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज की टीम विजयी हुई।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतिसार निरीक्षक विजयराज सिंह और प्रधानाचार्य शोभा मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार, संतोष शाक्य, महेंद्र सिंह, स्वतंत्र कुमार, ओमकांत दुबे, प्रदीप कुमार, अजीत यादव, कलीम खान, राजेश, विनोद कुमार यादव, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मंडल के लिए चयनित टीम
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए बालिका वर्ग की अंडर-14 टीम में अदिती पांडेय, अनवी, खुशी, अंडर-17 में मुमताज, गौरी, अक्षिता, आशीकी, अंडर-19 के लिए समीक्षा, पलक और खुशी का चयन किया गया। वहीं, बालक वर्ग के अंडर-14 में अनंत, लव, निशांत, अंडर-19 में कृष्णा भटनागर, जय भटनागर, रोहित चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed