फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news school negligence

Mainpuri News: 390 स्कूलों ने इको क्लब नोटिफिकेशन फॉर्म नहीं किया अपलोड

Mon, 03 Aug 2026 12:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news school negligence
फोटो 18 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। जिले के विद्यालय संचालक बार-बार की चेतावनी के बावजूद इको क्लब के गठन में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने 390 स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है और जल्द से जल्द इको क्लब नोटिफिकेशन फॉर्म अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय में इको क्लब की स्थापना अनिवार्य है। इसके लिए इको क्लब नोटिफिकेशन फॉर्म को ऑनलाइन अपलोड कर उसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। इस क्लब में शिक्षकों और छात्रों को शामिल किया जाएगा। इको क्लब के सदस्यों की मुख्य जिम्मेदारियों में स्कूलों में लगाए गए पौधों की देखभाल करना और अभिभावकों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना शामिल है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की है जिन्होंने अभी तक फॉर्म अपलोड नहीं किया है। इस सूची में जिले के नौ विकास खंडों के कुल 390 विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने इन विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि वे अविलंब इको क्लब नोटिफिकेशन फॉर्म अपलोड करें और उसमें आवश्यक जानकारी दर्ज कराएं। डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो संबंधित स्कूलों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed