{"_id":"6a6f9a243109f5fd3a0d0767","slug":"mainpuri-news-unaurthorised-collage-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-164037-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहा कॉलेज, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहा कॉलेज, जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल। तहसील क्षेत्र के गांव अंडनी में संचालित सरदार सिंह इंटर कॉलेज की भूमि के फर्जी दस्तावेजों का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर स्थलीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा को अध्यक्ष, जिला विद्यालय निरीक्षक, मैनपुरी को सचिव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मैनपुरी को सदस्य नामित किया है।
गांव अंडनी निवासी अभिषेक ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय प्रबंधक ने भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर मान्यता प्राप्त की और विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निदेशक ने जांच टीम को सख्त निर्देश दिए हैं। चूंकि मामला मुख्यमंत्री संदर्भ से जुड़ा है, इसलिए स्थलीय जांच अनिवार्य रूप से की जाए।
जांच टीम को गुण-दोष के आधार पर साक्ष्य और प्रमाणों सहित अपनी विस्तृत आख्या संस्तुति के साथ तैयार करनी होगी। यह जांच रिपोर्ट अधिकतम 10 दिनों के भीतर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संवाद