फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news kanver march

Mainpuri News: चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा जिला, 31 मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news kanver march
फोटो 36 फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर मैनपुरी लौटते कांवड़िया। संवाद
मैनपुरी। सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा के लिए सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। डीएम ने श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए जिले को चार जोन व आठ सेक्टर में बांटा है। सभी 31 मंदिरों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

शिव भक्तों की टोलियां कांवड़ भरने के लिए निकलेंगे, बम बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ लेकर जाने वाले यात्री जनपद की सीमा से गुजरेगीं। आज से सावन के पहले सोमवार की शुरुआत हो चुकी है, सुबह से ही शिव भक्तों में पूजा करने के लिए जाएंगे। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की है। डीएम डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में चार जोन व आठ सेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रथम जोन काली नदी पुल, फर्रुखाबाद बॉर्डर थाना बेवर व बिंध्या में प्रवेश कर थाना क्षेत्र भोगांव होते हुए थाना कोतवाली की सीमा तक, द्वितीय जोन थाना बेवर सीमा धरमंगदपुर से मोहकमपुर पुलिया, कन्नौज बॉर्डर, विशुनगढ़ तिराहा, रामनगर, धमियांपुर मंदिर व खिदरपुर मंदिर, खिदरपुर बॉर्डर इटावा सीमा तक। तीसरा जोन सदर कोतवाली सीमा प्रारंभ से भीमसेन मंदिर, चांदेश्वर मंदिर व शीतला माता मंदिर मार्ग चतुर्थ जोन, थाना कुरावली से थाना औंछा क्षेत्र होते हुए घिरोर व अरांव बॉर्डर तक होगा। सभी जोन की जिम्मेदारी सर्किल अफसर संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सोमवार दो अगस्त सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी गई। औंछा तिराहा से जसराना की ओर, एटा की तरफ से आने वाले भारी वाहन औंछा तिराहा से जसराना जाएंगे। शिकोहाबाद से आने वाले वाहन घिरोर बाईपास से गोल चक्कर, पड़रिया चौराहा से, तुलसी वाटिका, देवी रोड बाईपास होते हुए गुजारे गए। करहल से किशनी की तरफ जाने वाले वाहन करहल में रोक दिए जाएंगे। करहल से किशनी की तरफ जाने वाला मार्ग पूर्णत: बंद रखा गया है। अलीगंज एटा से फर्दपुर बिछवां की तरफ जाने वाले वाहन अलीगंज पर ही रोक दिए जाएंगे। अलीगंज से फर्दपुर बिछवां मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बेवर से किशनी जाने वाले वाहनों को बेवर अंडरपास पर ही रोक दिया जाएगा। बेवर किशनी मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। एलाऊ से किशनी की तरफ जाने वाले वाहन जागीर चौराहा एलाऊ पर रोके जाएंगे। यह मार्ग भी बंद रहेगा। भांवत चौकी के पास कुर्रा मोड़ से किशनी की ओर जाने वाले वाहनों को भांवत चौकी पर ही रोक दिया जाएगा।

----
एसपी ने देखी कांवड़ मार्ग की व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने रविवार को बेवर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि किसी भक्त को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रतिबंधित मार्ग में कोई भी वाहन प्रवेश न कर पाए।

फोटो 36 फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर मैनपुरी लौटते कांवड़िया। संवाद

फोटो 36 फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर मैनपुरी लौटते कांवड़िया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed