सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news dimple yadav

Mainpuri News: समाजवादी पार्टी की मजबूत सीटों पर कटे सबसे ज्यादा वोट

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news dimple yadav
फोटो 16 आत्महत्या करने वाले किसान के परिजन से मिलती सांसद। संवाद
विज्ञापन
करहल। सांसद डिंपल यादव रविवार को चकबंदी से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजन से मिलीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार की नीतियों से किसान सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने एसआईआर पर कहा कि समाजवादी पार्टी की मजबूत सीटों पर सबसे ज्यादा वोट कटे हैं। महिला आरक्षण और बंगाल में हो रहे चुनाव पर भी कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम करता है। सांसद डिंपल यादव ने रविवार को क्षेत्र के ग्राम कुर्रा के दौलतपुर और नगला तारा में चकबंदी से आहत होकर आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने परिजन की समस्याएं सुनीं। सांसद सबसे पहले ग्राम दौलतपुर पहुंचीं। उन्होंने किसान संग्राम सिंह के परिजन से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों से आर्थिक व सामाजिक स्थिति के बारे में पूछा। साथ ही गांव के अन्य किसानों से भी संवाद किया।
Trending Videos

किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया से उत्पन्न समस्याओं को बताते हुए इसे निरस्त कराने की मांग उठाई। सांसद ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सांसद नगला तारा पहुंचीं। उन्होंने किसान प्रदीप कुमार के परिजन से मुलाकात कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पत्रकाराें से बात करते हुए महिला आरक्षण और बंगाल चुनाव से संबंधित बयान दिए। कहा कि नेताजी महिला आरक्षण के हमेशा पक्षकार रहे हैं और समाजवादी पार्टी यही चाहती है कि महिला आरक्षण बिल लागू हो। लेकिन इसमें ध्यान रखा जाए कि पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं भी शामिल हो।
चुनाव आयोग को बचाने के लिए बीजेपी उस पर अपनी छत्रछाया कर रही है। विधेयक लाकर चुनाव आयोग पर कोई कार्रवाई न हो सके, कोई सवाल न खड़ा कर सके, ऐसा बिल पास कराया गया है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हमारे कई प्रत्याशियाें को कुछ वोटों से हरा दिया गया। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बन रही हैं। ऐसे में बीजेपी चुनाव को चुनाव आयोग की मदद से प्रभावित करना चाह रही है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर में हर विधानसभा से वोट काटे हैं। देखने को मिल रहा है कि समाजवादी पार्टी की जो मजबूत विधानसभा हैं, उनमें सबसे ज्यादा वोट काटे गए हैं। अगर कोई गड़बड़ी मिलेगी तो हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। अमेरिका-ईरान युद्ध पर उन्होंने कहा कि जब भी कोई बड़ा मुद्दा होता है। तो बीजेपी हमेशा मौन धारण कर लेती है। इस दौरान किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, किसान नेता लालू यादव, हाकिम सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालू यादव, शैलेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed