सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news dogs poisioned

Mainpuri News: चार कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप, तहरीर दी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news dogs poisioned
विज्ञापन
किशनी। गांव कैलटी में चार कुत्ते संदिग्ध परिस्थिति में मर गए। एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया, कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव कैलटी निवासी ध्यान सिंह ने बताया कि घर के आसपास कुछ कुत्ते रहते हैं, उन्हें अक्सर खाने पीने के लिए देता था। जिस वजह से वह पालतू जैसे हो गए थे। मंगलवार सुबह घर के परिसर में चार कुत्तों के शव पड़े मिले। जानकारी करने पर पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सोमवार रात कुत्तों को आटे व चावल में जहर देकर मार दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। ध्यान सिंह ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed