सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news maechant navy anjali

Mainpuri News: जल्द गुजरात पहुंचेगा अंजली का जहाज, शिप से भेजी फोटो

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news maechant navy anjali
फोटो 10 शिप पर मौजूद अंजली आर्य। संवाद
विज्ञापन
फोटो 10
Trending Videos

किशनी की नेवी इंजीनियर का शिप एक माह से बीच समुद्र में था रुका


संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। मर्चेंट नेवी में कार्यरत नगर की इंजीनियर ईरान युद्ध में फंस गई थी। शिप ओमान की खाड़ी में रुक जाने से वह वापस नहीं आ पा रही थी। रविवार रात शिप चलने से अंजली के परिजनों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार रात शिप भारत के गुजरात पहुंच जाएगा।

नगर के सदर बाजार निवासी अवधेश कुमार प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। उनकी 21 वर्षीय पुत्री अंजली आर्य मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। अंजली ने इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी कोलकाता से 2025 में इंजीनियरिंग की है और सिंगापुर की कंपनी में कार्यरत हैं। अंजली का शिप पांच मार्च को गुजरात से एलपीजी लेने ईरान गया था। उसी दौरान ईरान और इजरायल में युद्ध शुरू हो गया तो शिप ओमान की खाड़ी में रुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजली के शिप पर फंस जाने पर परिजन चिंतित थे। अंजली के पिता अवधेश कुमार ने बताया कि उनकी अंजली से व्हाट्सएप पर बात होती है। तब उन्होंने बताया कि आपातकाल में शिप ओमान की खाड़ी में रुका हैं। अवधेश कुमार ने बताया कि बेटी से फोन पर संपर्क कम हो पाता है। इससे उसकी घर वापसी के लिए परिजन बहुत परेशान हैं। मंगलवार को अंजली के पिता अवधेश कुमार ने बताया कि रविवार रात बेटी अंजलि से उनकी वीडियो कॉल पर बात हो गई है। अब उनका शिप भारत के लिए चल दिया है। अंजलि ने बताया कि उनका शिप चल दिया है जो मंगलवार देर रात गुजरात पहुंच जाएगा। शिप भारत आने की खबर सुनकर परिजन में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed