फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news electricity crisis

Mainpuri News: मरम्मत, ब्रेकडाउन और बारिश से शहर में तीन घंटे बिजली गुल

Wed, 19 Aug 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news electricity crisis
फोटो 22 मां शीलता फीडर पर मरम्मत कार्य करते बिजली कर्मी। स्रोत निगम
मैनपुरी। बिजली उपकेंद्रों पर मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के साथ तेज बारिश के कारण बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अलग-अलग फीडरों पर काम और तकनीकी खराबी के चलते उपभोक्ताओं को अलग-अलग समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर आपूर्ति बंद होने के बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य कर बिजली व्यवस्था बहाल की।
विज्ञापन

देवी रोड उपकेंद्र के 33 केवी यार्ड में मरम्मत कार्य कराया गया। इसके चलते सदर बाजार, श्री चांदेश्वर मंदिर और महिला थाना फीडर की बिजली आपूर्ति करीब 30 मिनट तक बाधित रही। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे सदर बाजार और श्री चांदेश्वर मंदिर फीडर पर ब्रेकडाउन हो गया। इससे दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने फाल्ट तलाश कर मरम्मत का काम शुरू किया। सदर बाजार फीडर की आपूर्ति करीब 30 मिनट बाद बहाल हो सकी, जबकि श्री चांदेश्वर मंदिर फीडर को सुचारु करने में करीब एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

----
दो घंटे बंद रही गाड़ीवान और महमूदनगर की बिजली
ज्योंती रोड उपकेंद्र से पोषित गमा देवी मंदिर के पास ट्रांसफार्मर पर अनुरक्षण कार्य कराया गया। इसके लिए सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इससे मोहल्ला गाड़ीवान और महमूदनगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को करीब दो घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मां शीतला फीडर पर ढाई घंटे चला काम
सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के मां शीतला फीडर पर भी मरम्मत कार्य कराया गया। इसके चलते दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही। मरम्मत पूरी होने के बाद बिजली चालू की गई। वहीं, पोस्ट ऑफिस के पास केबल बॉक्स में खराबी आने से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। खराबी की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed