{"_id":"6a85f1907c28816a1507f5d2","slug":"mainpuri-news-solar-light-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-165066-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सूर्य की चमक से जगमगाए घर, 10 मेगावाट उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सूर्य की चमक से जगमगाए घर, 10 मेगावाट उत्पादन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सूरज की चमकती किरणों से पीएम सूर्यघर योजना की रौनक लगातार बढ़ रही है। जिले में अब तक 3398 लोग इस महत्वाकांक्षी पहल का लाभ उठा चुके हैं। इसके साथ ही पीएम कुसुम, पीएम कुसुम सी-1 और पीएम कुसुम सी-2 जैसी अन्य सौर ऊर्जा परियोजनाओं से भी स्थानीय लोग जुड़ रहे हैं। बिजली बचत की दिशा में शासन की यह पहल अब जमीन पर उतरती दिख रही है।
पीएम सूर्यघर योजना के तहत ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट के लिए 4291 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 3398 लोग संयंत्र स्थापित करा चुके हैं। कुल 13 मेगावाट क्षमता के लक्ष्य में से 10 मेगावाट पूरा कर लिया गया है। वहीं, पीएम कुसुम सी-1 के अंतर्गत 8 लोगों को निजी नलकूपों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराए गए हैं।
पीएम कुसुम सी-2 के लिए 32 विद्युत उपकेंद्र चयनित
पीएम कुसुम सी-2 योजना का उद्देश्य विद्युत उपकेंद्रों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना है। जिले में इसके लिए 32 सब-स्टेशनों का चयन हुआ है। अब तक आठ उपकेंद्रों को योजना में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष स्थलों पर जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
49 सरकारी भवनों पर लगे प्लांट
सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से लैस करने की मुहिम भी रफ्तार पकड़ रही है। अब तक 14 भवनों पर 25 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट लगाए जा चुके हैं, जबकि 35 भवनों पर 25 किलोवाट से कम क्षमता वाले संयंत्र स्थापित किए गए हैं। इस तरह कुल 49 सरकारी इमारतें सोलर ऊर्जा से जुड़ चुकी हैं।
कितने किलोवाट पर क्या है व्यवस्था
संयंत्र की क्षमता- केंद्र सरकार का अनुदान (रुपये)- राज्य सरकार का अनुदान (रुपये)- कुल अनुमन्य अनुदान (रुपये)- संयंत्र की अनुमानित लागत (रुपये)- उपभोक्ता का प्रभारी अंशदान (रुपये)
1 केवी- 30000-15000- 45000- 65000-20000
2 केवी-60000- 30000- 90000- 130000-40000
3 केवी- 78000- 30000- 108000- 180000- 72000
4 केवी- 78000- 30000-108000-240000-132000
5 केवी- 78000- 30000-108000- 275000- 167000
6 केवी- 78000-30000-108000-330000-222000
7 केवी-78000-30000-108000-385000-277000
8 केवी-78000- 30000-108000-400000-292000
9 केवी- 78000-30000-108000-450000-342000
10 केवी- 78000-30000-108000-500000-392000
पीएम सूर्यघर योजना के प्रमुख लाभ
· प्लांट की अनुमानित लागत करीब 60,000 रुपये प्रति किलोवाट।
· कमीशनिंग के बाद सब्सिडी सीधे डीबीटी के जरिए लाभार्थी के खाते में।
· सोलर पैनलों की कार्य क्षमता लगभग 25 वर्ष।
· 3 किलोवाट का प्लांट मात्र 1800 रुपये मासिक ईएमआई पर उपलब्ध।
· बिजली बिल में दो तिहाई तक की बचत।
· मात्र 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर बैंक लोन।
· यूपीनेडा में पंजीकृत वेंडर से ही सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाएं। वेंडर का चयन सोच-समझकर करें।
-- -- -
पीएम सूर्यघर योजना के साथ ही पीएम कुसुम सी-1, सी-2 आदि योजना से लोगों को जोड़ा जा रहा है। जिले के लोगों से अपील है कि वे बिजली की खपत बचाने के साथ ही खुद के आर्थिक बोझ को भी कम कर सकते हैं। सरकार संबंधित योजनाओं के लिए अनुदान दे रही है। अधिक से अधिक लोग अनुदान का लाभ लें।
रामनंद दुबे, परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा