फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news etah driver deadbody founded

Mainpuri News: ढाबे पर खड़े ट्रक के केबिन में मिला चालक का शव

Mon, 03 Aug 2026 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news etah driver deadbody founded
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार सुबह एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक के केबिन में चालक का शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जनपद एटा के गांव बेलामई निवासी 45 वर्षीय शैलेश कुमार यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शैलेश कुमार यादव दो दिन पहले अपने ट्रक को भोगांव क्षेत्र में एक ढाबे के पास खड़ा कर अपने ननिहाल नगला दीपा चला गया था। रविवार सुबह ढाबा के आसपास के लोगों ने शक होने पर जब ट्रक के केबिन में झांका तो शैलेश को अचेत अवस्था में पाया। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने केबिन की जांच कर नमूने एकत्र किए। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी जिसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक के केबिन में मिली सल्फास की गोलियां
मृतक शैलेश के मामा नगला दीपा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम को शैलेश से फोन पर बात हुई थी। शैलेश ने बताया था कि मालिक ने अभी तक तेल के लिए पैसे नहीं भेजे हैं, जिस वजह से वह ढाबे पर खड़ा है। इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। ट्रक के केबिन में सल्फास की गोलियां भी बरामद हुई हैं। इन तथ्यों के आधार पर संभावना जताई जा रही है कि शैलेश ने आत्महत्या की हो। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कोई औपचारिक पुष्टि करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed