सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news eve teasing

Mainpuri News: चचेरे भाई ने की किशोरी के साथ छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news eve teasing
विज्ञापन
बेवर। कस्बा क्षेत्र में चचेरे भाई ने एक किशोरी को अकेले पाकर अपने घर की छत पर ले जाकर छेड़छाड़ की। किशोरी ने पिता को घटना के बारे में बताया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कस्बा के एक पिता ने सोमवार शाम को थाने पहुंचकर बताया कि 28 मई को मेरी पत्नी अपनी 13 साल की बेटी को घर छोड़कर मायके गई थी। उनके जाने के बाद चचेरा बेटा घर पर आया और बेटी से बोला कि मेरे घर आकर सो जाओ, बेटी उसकी बातों में आ गई और भतीजे के घर की छत पर जाकर लेट गई। इसके बाद भतीजे ने बेटी से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इसके बाद बेटी किसी तरह से अपने घर वापस आ गई। उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पिता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी कई बार बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed