सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news misterious death

Mainpuri News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news misterious death
फोटो 9 राज कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव जीटी रोड पर नवीन मंडी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नगला अहीर निवासी 32 वर्षीय राज कुमार की ससुराल कुरावली क्षेत्र के गांव नगला ऊसर में है। रविवार को राज कुमार ससुराल आया था, रात के समय ससुरालीजन से कहा कि वह बाजार जा रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर होने के बाद ससुरालीजन ने तलाश भी किया, मगर कोई जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह पुलिस को राज कुमार का शव नवीन मंडी स्थल के पास जीटी रोड सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ससुरालीजन ने शव की पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
Trending Videos

-------
ऑटो चलाकर कर रहा था परिवार का भरण पोषण
हाथरस के रहने वाले राज कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पत्नी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि राज कुमार ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके चार बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed