सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news firing

Mainpuri News: घर में घुसे हमलावरों ने महिला पर की फायरिंग, जान बची

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news firing
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी नगरिया में रविवार शाम घर में घुसे हमलावरों ने महिला को जान से मारने के लिए दो फायर किए। हमले में महिला की जान बच गई। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने एक हमलावर को तमंचा सहित हिरासत में लिया है। मोहल्ला बड़ी नगरिया की रहने वाली शिवानी देवी ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे वह घर पर थीं, तभी मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए घर में दाखिल हुए। आते ही हमलावरों ने उन पर एक के बाद एक दो फायर कर दिए। हमले में वह बाल-बाल बच गईं। गोलियां चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। डरी सहमी महिला ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि एक हमलावर को क्रिश्चियन तिराहे से तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शेष हमलावरों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed