सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news fire in home

Mainpuri News: पत्नी से झगड़े के बाद शराबी ने घर में लगाई आग

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news fire in home
विज्ञापन
करहल। ओम नगर में शनिवार रात पत्नी से झगड़े के बाद नशे में धुत युवक ने घर में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने घरेलू सामान को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।थाना क्षेत्र स्थित ओम नगर में रहने वाला एक युवक शराब पीने का आदी है। शनिवार रात को पत्नी से झगड़ा हो गया शराबी ने पत्नी की जमकर पिटाई की और घर में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। कमरे मेें रखा सामान जलने लगा, पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग बुझने के बाद महिला ने राहत की सांस ली। घटना के संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed