सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news fire jio tower

Mainpuri News: जिओ टावर में लगी आग, लाखों का सामान राख

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news fire jio tower
फोटो 8 टावर में आग लगने से निकलती लपटें। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव के छोटा बाजार स्थित झब्बू लाल मार्केट के पीछे लगे जिओ के टावर में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आग को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके बुझाया। बताया गया है कि लाखों का सामान जलकर राख हुआ है।
Trending Videos

छोटा बाजार में झब्बू लाल मार्केट में जिओ का टावर काफी वर्षों से लगा हुआ है। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग तीन बजे टावर में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते फैलने लगी। धुंआ का गुबार निकलने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी। कुछ ही समय बाद फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने लगी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इससे पहले युवाओं ने भी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि टावर में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हुआ है। इससे क्षेत्र के जिओ के उपभोक्ता परेशान हो सकते हैं। प्रयास करके एक दिन में जिओ की सेवाएं दोबारा चालू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed