सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news maharaj singh inter collage

Mainpuri News: महाराज सिंह इंटर कॉलेज जोत में कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news maharaj singh inter collage
विज्ञापन
बेवर। महाराज सिंह इंटर कॉलेज जोत में केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक बदलने के बाद बुधवार की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित कराई गई। 23 फरवरी को हुई घटना से छात्र-छात्राएं भी सहमे हुए दिखाई दिए। हालांकि पुलिस को भागे हुए लोगों की अभी भी तलाश है। जिसमें विद्यालय का केंद्र व्यवस्थापक भी शामिल हैं। महाराज सिंह इंटर कॉलेज जोत पर सोमवर को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एसटीएफ और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह लोगों को दो उत्तर पुस्तिकाएं और एक प्रश्नपत्र के साथ पकड़ा गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद से ही यहां तैनात केंद्र व्यवस्थापक अमरीश यादव गायब चल रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने आगे की परीक्षाओं के लिए अमरीश कुमार की जगह पर राजकीय हाईस्कूल परौंखा के शिक्षक दिनेश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही यहां तैनात वाह्य केंद्र व्यवस्थापक संतोष कुमार को भी हटाकर उनके स्थान पर डीआरकेपी इंटर काॅलेज नवीगंज के प्रभारी प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार को वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos


बुधवार को केंद्र पर नई टीम की निगरानी में सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा कराई गई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खंड शिक्षाधिकारी घिरोर करेंगे शिक्षक की जांच
परीक्षा केंद्र महाराज सिंह इंटर काॅलेज पर एसटीएफ और पुलिस कार्रवाई में बेवर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय तेजगंज पर तैनात शिक्षक आशीष यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आशीष महाराज सिंह इंटर कॉलेज पर कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। बीएसए ने शिक्षक के जेल जाने के बाद उसे निलंबित कर दिया है। वहीं आशीष की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी घिरोर जमीन अहमद को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed