सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news tet teacher protest

Mainpuri News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सड़क से सदन तक करेंगे संघर्ष

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news tet teacher protest
फोटो 7 देवी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में मौजूद शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। टीईटी के मुद्दे पर देश-प्रदेश के शिक्षक अब सड़क से सदन की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। शिक्षक संगठनों ने मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष के लिए अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के गठन का निर्णय लिया है।देवी रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में संगठन की बैठक में बोलते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि प्रांतीय, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न महासंघ ने टेट अनिवार्यता के मुद्दे पर मार्च के दूसरे सप्ताह से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। शिक्षक सड़क से सदन तक की लड़ाई में पूरा साथ देंगे। जिलामंत्री एमपी सिंह ने कहा कि लखनऊ में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से पारित टेट अनिवार्यता के खिलाफ लड़ाई राष्ट्रीय स्तर की है। इस लड़ाई को प्रदेश से शुरू कर राष्ट्रीय स्तर तक लड़ा जाएगा। यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है। इसे हम हर मोर्चे पर लड़ेंगे। जिला उपाध्यक्ष दलवीर कठेरिया, सत्यवीर सिंह, केपी सिंह, कौशल गुप्ता, महेश आर्य, हरिओम दुबे, राघवेंद्र यादव, सर्वज्ञ दुबे, अंकुर दुबे, अतुल यादव मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed