सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman Collapses While Making Tea Declared Dead at District Hospital in Mainpuri

UP: रसोई की दहलीज पर पैर रखते ही मौत, जिस तरह विवाहिता की चली गई जान; सदमे में पूरा परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक विवाहिता की जिस तरह मौत हुई, उससे पूरा परिवार सदमे में है। विवाहिता को न तो कोई बीमारी थी और नाहीं कोई परेशानी। वो रसोई में चाय बनाने जा रही थी। अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी जान चली गई। 

Woman Collapses While Making Tea Declared Dead at District Hospital in Mainpuri
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव महानंद में बुधवार सुबह रसोई में चाय बनाने के लिए जा रही 40 वर्षीय महिला अचानक बेहोश होकर गिर गई। जानकारी होने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में मातम छाया है।
Trending Videos





 

रसोई में घुसते ही गिर पड़ी पूनम
औंछा क्षेत्र के नगला महानंद निवासी दिनेश चंद्र की 40 वर्षीय पूनम बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे रसोई में चाय बनाने के लिए जा रही थीं। वह रसोई में कदम रख पाती, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गईं। कमरे से बाहर आने पर परिजन को जानकारी हुई, उन्होंने देखा कि पूनम अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से सदमे में पूरा परिवार
मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। परिजन का कहना था कि पूनम की मौत हृदयगति रुकने की वजह से हुई है, हालांकि परिजन की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। गमगीन माहौल में महिला के शव का नगला महानंद में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों की मानें तो पूनम को कोई बीमारी नहीं थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed