फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS negligence docter duty

Mainpuri News: छह घंटे की ड्यूटी, चार घंटे दे रहे सेवा, वेतन उठा रहे पूरा

Sun, 02 Aug 2026 01:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS negligence docter duty
फोटो 10 सर्जन कक्ष में खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और मनमानी से मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। ओपीडी में छह घंटे की उपस्थिति अनिवार्य है, जबकि अधिकतर डॉक्टर औसतन मात्र चार घंटे ही मौजूद रहते हैं। पूरा वेतन लेने के बावजूद मरीजों के साथ यह अन्याय गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। दोपहर एक बजते ही फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन और हड्डी रोग विभाग के कई डॉक्टर अस्पताल छोड़कर जा चुके थे। हड्डी रोग विभाग में केवल डॉ. आरके शुक्ला ही मौजूद मिले, शेष चिकित्सक वहां से निकल चुके थे। सर्जरी विभाग में एक सर्जन ऑपरेशन थियेटर में गंभीर मरीज को देख रहे थे, लेकिन दूसरे सहायक 1:25 बजे ही कुर्सी छोड़कर जा चुके थे।
विज्ञापन

फिजिशियन कक्ष की स्थिति भी कुछ अलग नहीं थी। यहां तैनात चार डॉक्टरों में से तीन दोपहर एक बजे ही निकल चुके थे। यह महज शनिवार की बात नहीं है; अस्पताल का रोज़ का यही हाल है। डॉक्टर रोज़ सुबह करीब एक घंटे की देरी से पहुंचते हैं और ठीक एक बजते ही चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से हो जांच तो खुल जाएगी पोल : जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यदि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इन कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच कराएं तो ओपीडी की सच्चाई पूरी तरह बेनकाब हो जाएगी। फुटेज में साफ दिखेगा कि कैसे एक बजे से पहले ही कई डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी छोड़कर जा चुके होते हैं।

फोटो 10 सर्जन कक्ष में खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद

फोटो 10 सर्जन कक्ष में खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed