मैनपुरी। जागीर क्षेत्र के सगामई में राजलपुर से मलिकपुर नगरिया रजबहा में पर्याप्त पानी न पहुंचने से नाराज किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक सप्ताह से रजबहा में पानी बेहद कम आ रहा है। धान की फसल की सिंचाई प्रभावित हो गई है। समय पर पानी नहीं मिलने से सैकड़ों बीघा धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। इस वर्ष बरसात भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है। मजबूरी में निजी पंपसेट और पाइपों के माध्यम से रजबहा से पानी खींचकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। यदि जल्द पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस मौके पर घनश्याम दिवाकर, महेश यादव, दीपू यादव, मोहम्मद सलीम, महबूब खां, सूबेदार कुमार, राजेश कुमार, रविकांत, मुकेश शर्मा मौजूद रहे। संवाद