{"_id":"69ac6d4287de52214f09aa9c","slug":"mainpuri-news-person-dead-body-found-hang-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155221-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गणेशपुर के रहने वाले युवक का शव शुक्रवार रात घर से करीब 300 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। परिजन ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका व्यक्त की, गांव के छह लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
कुरावली क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी 32 वर्षीय टिंकू उर्फ भूपेंद्र कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार शाम को पत्नी के सो जाने के बाद वह घर से बाहर निकल गया।
कुछ देर बाद पत्नी जागी तो टिंकू कहीं नजर नहीं आया। तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद घर से करीब 300 मीटर दूर शव जामुन के पेड़ पर लटका मिला। रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सीओ कुरावली सच्चिदानंद ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के भाई ब्रजेश ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को भाई ने उसे फोन किया था, वह काफी घबराया हुआ था, वह कह रहा था कि कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। उसे मार डालेंगे। ब्रजेश ने आशंका जताई की भाई की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos