सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news rape attampt

Mainpuri News: खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rape attampt
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए, परिजन को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। जब शिकायत की गई तो आरोपी व परिजन ने गाली-गलौज करते हुए धमकाया। मामले में पुलिस ने आरोपी व परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़िता ने बताया कि 27 फरवरी की शाम को वह खेत पर चारा लेने के लिए गई थीं। वह चारा काट रही थीं, तभी आरोपी सोनू सिंह वहां आया और उन्हें पकड़ लिया। आरोपी उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर जमीन पर गिरा कर कपड़े फाड़ दिए। चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद सास और दिव्यांग पति मौके पर आ गए। तब आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के बाद पति, सास ससुर जब आरोपी घर शिकायत करने गए तो सोनू, जयवीर, मनीराम गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने पर आमादा हो गए। धमकी दी कि गांव में नहीं रहने देंगे, परिवार को खत्म कर देंगे। धमकी के बाद परिवार दहशत में है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed