{"_id":"69dbfa66fd1b408db704cf35","slug":"mainpuri-news-shishamitra-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-157412-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शिक्षामित्र समाज के निर्माण की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शिक्षामित्र समाज के निर्माण की आधारशिला
फोटो 13 कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षामित्रों से संवाद करते प्रभारी मंत्री। स्रोत प्रशासन
Link Copied
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षामित्रों से संवाद किया। कहा कि शिक्षामित्र, शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। वह न केवल बच्चों को शिक्षा देते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का विकास, संस्कारों का निर्माण एवं भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग 1840 शिक्षामित्र सीमित संसाधनों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्ष-2017 तक शिक्षामित्रों को मात्र 3500 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होता था। वर्तमान सरकार ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों की ओर से विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए गए, प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से शासन स्तर पर भेजा जाएगा।
Trending Videos
उन्होंने बताया कि वर्ष-2017 तक विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को मात्र 300 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाती थी। जिसे पहले बढ़ाकर 1000 और अब 1500 रुपये कर दिया गया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।