फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MAINPURI NEWS vaccination

Mainpuri News: टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जागरूक

Sun, 02 Aug 2026 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS vaccination
मैनपुरी। डिप्थीरिया आउटब्रेक की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण शुरू किया गया है। 18 से 28 अगस्त तक नोडल स्वास्थ्य विभाग और समेकित अंतर्विभागीय सहयोग से यह अभियान चलेगा। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत टिटनेस और काली खांसी की रोकथाम के लिए पांच साल से 10 साल तक के बच्चों को दो टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को मायाचंदपुर भोगांव में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्साधीक्षक सुल्तानगंज डॉ. पपेंद्र कुमार ने बताया कि टीडी/डीपीटी स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान है। यह अभियान डिप्थीरिया आउटब्रेक की रोकथाम के लिए विशेष रूप से चलाया जा रहा है। इससे पहले यह अभियान 20 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया गया था। इन छूटे हुए स्कूलों एवं बच्चों को आच्छादित करने के लिए एक बार फिर से टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान 3, 4, 6 और 7 अगस्त को चलाया जाएगा। प्रभारी जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी रविंद्र सिंह गौर ने बताया कि एमआर टीकाकरण अभियान का द्वितीय चरण 18 से 28 अगस्त तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed