फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mumbai woman abducted after online friendship

Mainpuri News: ऑनलाइन दोस्ती के बाद मुंबई की महिला का किया अपहरण

Fri, 31 Jul 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 31 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mumbai woman abducted after online friendship
मैनपुरी। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान मुंबई महाराष्ट्र की रहने वाली एक महिला की दोस्ती भोगांव क्षेत्र के एक युवक से हो गई। कुछ अन्य लोग भी दोस्त बने। युवक ने महिला को एक गैर समुदाय के युवक से शादी करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उसे मैनपुरी लाया और अपहरण कर एक होटल में बंधक बनाकर रखा। महिला ने मुक्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र मुंबई के गोरे गांव वेस्ट निवासी विवाहिता महिला ने बताया कि गेमिंग प्लेटफार्म से उनकी बातचीत एक यशिका नाम की लड़की से होने लगी। वह अपने आप को दिल्ली की रहने वाली बताती थी। यशिका ने उसकी बातचीत जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र निवासी रोहित से कराई। इसके बाद यशिका और रोहित ने महिला की बात गुजरात के मीठी खाड़ी लिंवायत सूरत के रहने वाले फिरोज से कराना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान उस पर दबाव बनाया जाने लगा कि तुम मैनपुरी आ जाओ, यहां तुम्हारी शादी बिना फिरोज से करवा देंगे। बातों में फंसा कर उसे मैनपुरी बुला लिया और एक होटल में बंधक बनाकर रखा। जब उसने घर जाने की बात कही तो जान से मारने की धमकी दी गई। वह किसी तरह से उन लोगों के चंगुल से निकल कर थाने पहुंची। महिला की तहरीर के आधार पर रोहित और फिरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने फिरोज को किया गिरफ्तार
महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने रोहित और फिरोज की तलाश शुरू की। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात के रहने वाले फिरोज को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया है। वही महिला को शादी करने के लिए महाराष्ट्र से लेकर आया था। रोहित के बारे में जानकारी की जा रही है, जल्द ही पुलिस उसको भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed