{"_id":"69bd910c3e658ba77206bbb3","slug":"no-bus-service-to-karauli-passengers-are-facing-problems-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-156001-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: करौली के लिए बस सेवा नहीं, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: करौली के लिए बस सेवा नहीं, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। चैत्र नवरात्र में श्रद्धालु राजस्थान के करौली स्थित कैला देवी मंदिर जाने का मन बना रहे हैं लेकिन जिले से करौली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा न होने से श्रद्धालुओं को माता रानी के दरबार पहुंचने में कठिनाई हो रही है। आगरा-भरतपुर होकर श्रद्धालुओं को करौली जाना पड़ रहा है।
राजस्थान के करौली स्थित कैला देवी मंदिर में नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जिले से भी लोग माता रानी के दर्शन के लिए करौली जाते हैं। जिले से करौली की दूरी करीब 238 किमी है। लेकिन मैनपुरी से करौली के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा न होने के कारण श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के लिए जाने में दिक्कतें हो रही है। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से 71 बसों का संचालन किया जा रहा है। करौली के लिए सीधी बस सेवा न होने से श्रद्धालु मायूस हैं।
डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि डिपो की एक बस का संचालन आगरा होकर भरतपुर के लिए किया जा रहा है। श्रद्धालु आगरा या भरतपुर से करौली पहुंच सकते हैं। करौली के लिए भी सीधी बस संचालन पर योजना पर विचार किया जाएगा।
Trending Videos