{"_id":"69bd911ff346ebf4e503e75a","slug":"rain-brings-down-mercury-by-9-degrees-clouds-may-prevail-today-too-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-156023-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बारिश से 9 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी छा सकते हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बारिश से 9 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी छा सकते हैं बादल
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था जिसमें डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक आ गया है।
बृहस्पतिवार से ही मौसम में बदलाव हुआ है। बृहस्पतिवार की देर रात जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक कई बार दिन में हल्की बारिश हुई। बारिश ने एक बार फिर जिले के लोगों को ठंड का अहसास कराया है। बुधवार तक जिले का तापमान 34 डिग्री तक था, वहीं शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 9 डिग्री गिरकर 25 डिग्री तक आ गया और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री मापा गया। शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक जिले में घने बादल छाए हुए थे। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को और रविवार को भी जिले में बादल छाए रहेंगे। हालांकि उन्होंने तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है।
गर्म कपड़ों के लिए फिर से खुल गए बक्से
पिछले एक सप्ताह में तापमान इतना बढ़ गया था कि लोगों ने गर्म कपड़ों को अलमारी और बक्सों में रख दिया था लेकिन शुक्रवार को सर्द हवाओं के साथ बारिश ने फिर से लोगों को गर्म कपड़े बाहर निकालने के लिए मजबूर कर दिया। लोगों को सर्द हवाओं के कारण गर्म कपड़े पहनने पड़े।
Trending Videos