सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died in road accident in Mainpuri on Holi

होली पर पसरा मातम: त्योहार पर घर पहुंची छोटे बेटे की लाश, बड़े की हालत गंभीर; गर्भवती पत्नी के नहीं रुके आंसू

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Tue, 03 Mar 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत हो गई, जबकि हादसे में बड़ा भाई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गईं।

young man died in road accident in Mainpuri on Holi
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

त्योहार की खुशियों के बीच छोटे बेटे की मौत से घर में मातम पसर गया। त्योहार का उल्लास शोक में बदल गया। वहीं एक परिवार का बेटा जिंदगी के लिए जूझ रहा है। त्योहार पर अहमदाबाद से गांव कमलपुर आए नेत्र परीक्षण अधिकारी की सोमवार रात गग्गरपुर पुल के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में बड़े भाई सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज आगरा और पीजीआई सैफई में चल रहा है। मंगलवार को बेवर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
Trending Videos


थाना बेवर क्षेत्र के गांव कमलपुर निवासी प्रवीन कुमार(24) अहमदाबाद की विजन एक्सप्रेस कंपनी में नेत्र परीक्षण अधिकारी थे। होली पर वह 27 फरवरी को छुट्टी लेकर गांव कमलपुर आए थे। सोमवार को बड़े भाई ललित कुमार और गांव निवासी आकाश के साथ बाजार खरीदारी करने गए थे। रात के समय तीनों बाइक से घर आ रहे थे। तभी गग्गरपुर पुल के पास पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में प्रवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ा भाई ललित और साथी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। शव को मोर्चरी भेजा, जिला अस्पताल से ललित को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा और आकाश को पीजीआई सैफई रेफर किया गया। दोनों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। त्योहार पर हुई घटना से घर में मातम छाया है।

पहले बच्चे को देखने की हसरत रह गई अधूरी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले नेत्र परीक्षण अधिकारी के पिता राकेश ने बताया कि दो बेटों में से छोटे प्रवीन की मौत हो गई, बड़ा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पिता की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। बोले कि बड़े बेटे की अभी शादी नहीं हुई है, प्रवीन ने फरवरी 2025 में कासगंज की फरहाना के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच कासगंज स्थित अस्पताल में ट्रेनिंग के दौरान प्रेम संबंध हो गए थे। बहू फरहाना चार माह की गर्भवती है। पहले बच्चे को लेकर बेटा प्रवीन उत्साहित था। मगर, हादसे से उसकी हसरत अधूरी ही रह गई। पति को खोने के बाद गर्भवती पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed