सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   131 students passed the scholarship exam

Mainpuri News: छात्रवृत्ति परीक्षा में 131 विद्यार्थी सफल

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
131 students passed the scholarship exam
फ़ोटो 21 राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल कंपोजिट विद्यालय नाहिली के छात्र-छात्रा
विज्ञापन
मैनपुरी। परीक्षा नियामक प्रयागराज ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जनपद के 131 परिषदीय स्कूल के बच्चे मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने में सफल रहे। इन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये के हिसाब से चार वर्ष तक 48000 रुपये की इंटर तक छात्रवृत्ति मिलेगी। जिले में सर्वाधिक बच्चे कंपोजिट विद्यालय नाहिली के सफल हुए हैं। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी कंपोजिट विद्यालय नाहिली के बच्चों ने नौ सीटों पर चयनित होकर शानदार उपलब्धि हासिल की। नाहिली विद्यालय से तीन वर्षों में अब तक 31 बच्चे चयनित हो चुके हैं। इस वर्ष चयनितछात्र-छात्राओं में कीर्ति, शिवशांत, सुजाता, दीक्षा ,कृष्णा, अंकित कुमार कृष्णा, रोहिणी और अर्पिता प्रमुख रूप से शामिल हैं। जिले के 131 छात्र-छात्राओं की सफलता पर बीएसए दीपिका गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी घिरोर जमील अहमद, मैनपुरी दीपक कुमार, सर्वेश कुमार, शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह,लेखपाल धर्मेंद्र कुमार, रामशंकर, सरिता, अजीत यादव, सावित्री शाक्य, पवन कुमार, विजयकांत, राजेश कुमार आदि ने बधाई दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed