{"_id":"69a91e4869e2f529f90be013","slug":"bullet-fired-during-dispute-in-mainpuri-elderly-man-seriously-injured-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो लोगों के विवाद में तीसरे को लगी गोली, मैनपुरी में गमी वाले परिवार में फायरिंग; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो लोगों के विवाद में तीसरे को लगी गोली, मैनपुरी में गमी वाले परिवार में फायरिंग; पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक गमी वाले घर में दो युवकों के बीच हुए विवाद में गोली चल गई। ये गोली तीसरे व्यक्ति को जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में आपसी विवाद के दौरान चली गोली से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राज मिश्रा पुत्र गुरु प्रताप मिश्र की लगभग दो माह पूर्व मृत्यु हुई थी। उनके निधन के बाद परिजन और रिश्तेदार शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए होली के समय उनके घर आ रहे थे। बताया गया है कि बुधवार की देर शाम को पहले विपुल सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी करपिया शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उसी दौरान प्रियांशू पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ पप्पू चौहान भी वहां पहुंच गए। इसी बीच किसी बात को लेकर विपुल और प्रियांशू के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन स्थिति अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि प्रियांशू ने तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान वहां पास में अपनी भैंस के पास खड़े नरेश कश्यप पुत्र द्वारिका प्रसाद कश्यप (उम्र करीब 60 वर्ष) को गोली लग गई। गोली उनकी पीठ के नीचे दाहिनी ओर लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आनन-फानन में घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए नरेश कश्यप को सैफई रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल का एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
