सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Hourly roadways bus service to Delhi

Mainpuri News: दिल्ली के लिए हर घंटे रोडवेज बस की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Hourly roadways bus service to Delhi
विज्ञापन
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की सर्वाधिक संख्या को देखते हुए डिपो की ओर से 30 बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली मार्ग पर यात्रियों हर घंटे बस मिल रही है। इससे त्योहार पर उनका सफर सुगम बन रहा है। मैनपुरी डिपो की ओर से 71 बसों का संचालन आगरा, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, इटावा और किशनी मार्ग पर किया जा रहा है। होली के त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों के संचालन के अलावा बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। शहर से दिल्ली के लिए सबसे अधिक यात्री चलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मार्ग पर 30 बसों का संचालन किया जा रहा है। डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि आम दिनों में मैनपुरी से दिल्ली करीब 2500 से 3000 यात्री सफर करते हैं। त्योहार के दिनों में इनकी संख्या बढ़कर 3500 से 4000 तक हो जाती है। इसलिए 28 फरवरी से दिल्ली मार्ग पर 30 बसों का संचालन कराया गया है। स्टैंड से हर घंटे यात्रियों को दिल्ली के लिए बस मिल रही है। दूसरे मार्गों पर भी नियमित रूप से बसों का संचालन कराया जा रहा है।
Trending Videos

कानपुर के लिए बसों की कमी ने बढ़ाई परेशानी : परिवहन निगम के बेवर डिपो के बस स्टैंड पर सोमवार को यात्रियों की भीड़ रही। होली से पहले कानपुर मार्ग पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद यात्रियों को कानपुर जाने के लिए बस मिल सकी। डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी सुभाषचंद्र राठौर ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं, परिवहन निगम के बेवर डिपो की ओर से होली पर यात्रियों को पूर्णागिरि के दर्शन कराने के लिए विशेष बस का संचालन कराया जाएगा। बस चार मार्च बुधवार को सुबह आठ बजे बेवर से पुर्णागिरि के लिए विशेष लिंक बस सेवा का संचालन किया जाएगा। यात्रा के लिए यात्रियों की ओर से सीट बुकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed