{"_id":"6a6d008a224d43528506e742","slug":"a-sisters-eyes-wait-for-her-brother-mathura-news-c-369-1-mt11009-150318-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बहन की आंखों में भाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बहन की आंखों में भाई का इंतजार
विज्ञापन
बेटी साक्षी को गोद में लेकर खड़े पिता कृष्ण मुरारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव। मासूम माधव की मौत के बाद पूरा परिवार परेशान है। पांच वर्षीय साक्षी घर में हर आने-जाने वाले से एक ही सवाल कर रही है...भैया कब आएगा। यह सवाल सुनकर परिजन की आंखें भर आती हैं। इधर, पोस्टमार्टम में मासूम की मौत की पुष्टि न होने पर पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
पिता कृष्ण मुरारी का कहना है कि बेटा माधव और बेटी साक्षी दोनों हर समय साथ रहते थे। खेलना, खाना और घर में शरारत करना उनकी की दिनचर्या का हिस्सा था। माधव की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। साक्षी अभी इतनी छोटी है कि उसे इस घटना की गंभीरता का पूरा अहसास नहीं है। वह बार-बार अपने भाई को पुकारती है और उसके खिलौनों को संभालकर रखती है। परिवार के लोग किसी तरह खुद को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन साक्षी की मासूम आवाज और भाई को याद कर उसकी बेचैनी हर किसी को भावुक कर देती है।
इधर, पुलिस मामले की वैज्ञानिक जांच में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को ब्रह्मांड घाट से बच्चे का शव निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने हायॉयड हड्डी (गले की हड्डी) व अन्य अवशेष फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखा गया है। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
विज्ञापन
--
ये है मामला
छौली निवासी कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि जिंदल के खिलाफ 28 जून को बलदेव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि रुचि अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान माधव बार-बार उसके पास आकर रो रहा था। बच्चे के रोने से रुचि के बात करने में बाधा उत्पन्न होने लगी। इससे गुस्से में आकर उसने बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।