फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused from 'Thak-Thak' gang arrested for 25 lakh theft

Mathura News: 25 लाख की टप्पेबाजी करने वाला ठक-ठक गैंग का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused from 'Thak-Thak' gang arrested for 25 lakh theft
पुलिस गिरफ्त में खड़ा टप्पेबाज आरोपी। 
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारियों से 20 जुलाई को 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले ठक-ठक गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने शत-प्रतिशत 25 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

राधापुरम एस्टेट निवासी वरुण अग्रवाल का गोवर्धन रोड पर चंद्रिका प्लाईवुड के नाम से शोरूम है। आगामी दिनों में उनके भाई नीलेश अग्रवाल की बेटी की शादी है। उन्होंने 20 जुलाई को चालक व दो कर्मचारियों को 25 लाख रुपयों से भरा बैग देते हुए गोविंद नगर निवासी नीलेश के साढू के घर पहुंचाने के लिए कहा था। करीब 6:30 बजे कर्मचारी मेघश्याम और चालक रमेश नीले रंग के बैग में 25 लाख रुपये रखकर कार से गोविंद नगर की ओर चल दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिम्स अस्पताल के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने चालक से कहा कि कार से तेल निकाल रहा है। चालक रमेश ने कार रोक ली और बोनट खोलकर इंजन की जांच करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार से बैग पार कर दिया और हवा की रफ्तार से भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गईं। पुलिस ने गैंग का पता लगाया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला चेन्नई का ठक-ठक गैंग है, जो दिल्ली में डेरा जमाए हुए है। आरोपियों को चिन्हित करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार रात को सलेमपुर पाली खेड़ा क्षेत्र से साउथ दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने के सी-ब्लॉक निवासी अक्षय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये भरा बैग भी बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शत-प्रतिशत रकम की रिकवरी की गई है। रकम के साथ एक बाइक भी बरामद हुई है। वारदात में शामिल दो वांछित की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जागएा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस गैंग ने जिले में पहली बार की है घटना
एसपी सिटी ने बताया कि साउथ दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने क्षेत्र में इस गैंग के लगभग 300 घर बने हुए हैं। यह गैंग चेन्नई से निकलकर 20 साल से साउथ दिल्ली में रह रहा है। ये वारदात से पहले उस क्षेत्र की रेकी करते हैं। इसके टप्पेबाजी या लोगों को झांसा देकर 15 से 20 सेकंड में वारदात को अंजाम देते हैं। इसके बाद सेफ जोन ओर भाग जाते हैं। उन्होंने बताया है कि इस गैंग की जिले में पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed