ठक-ठक गैंग का आरोपी गिरफ्तार: मथुरा में गिरोह की थी पहली घटना, 25 लाख की टप्पेबाजी को दिया अंजाम, पढ़ें खुलासा
पुलिस ने 20 जुलाई को 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले ठक-ठक गैंग के आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर पूरे 25 लाख रुपये बरामद किए। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारियों से 20 जुलाई को 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले ठक-ठक गैंग के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने शत-प्रतिशत 25 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
राधापुरम एस्टेट निवासी वरुण अग्रवाल का गोवर्धन रोड पर चंद्रिका प्लाईवुड के नाम से शोरूम है। आगामी दिनों में उनके भाई नीलेश अग्रवाल की बेटी की शादी है। उन्होंने 20 जुलाई को चालक व दो कर्मचारियों को 25 लाख रुपयों से भरा बैग देते हुए गोविंद नगर निवासी नीलेश के साढू के घर पहुंचाने के लिए कहा था।
करीब 6:30 बजे कर्मचारी मेघश्याम और चालक रमेश नीले रंग के बैग में 25 लाख रुपये रखकर कार से गोविंद नगर की ओर चल दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिम्स अस्पताल के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने चालक से कहा कि कार से तेल निकाल रहा है। चालक रमेश ने कार रोक ली और बोनट खोलकर इंजन की जांच करने लगे।
इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार से बैग पार कर दिया और हवा की रफ्तार से भाग निकले। इसके बाद पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गईं। पुलिस ने गैंग का पता लगाया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाला चेन्नई का ठक-ठक गैंग है, जो दिल्ली में डेरा जमाए हुए है।
आरोपियों को चिह्नित करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार रात को सलेमपुर पाली खेड़ा क्षेत्र से साउथ दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने के सी-ब्लॉक निवासी अक्षय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये भरा बैग भी बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शत-प्रतिशत रकम की रिकवरी की गई है। रकम के साथ एक भी बरामद हुई है। वारदात में शामिल दो वांछित की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जागएा।
इस गैंग ने जिले में पहली बार की है घटना
एसपी सिटी ने बताया कि साउथ दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने क्षेत्र में इस गैंग के लगभग 300 घर बने हुए हैं। यह गैंग चेन्नई से निकलकर 20 साल से साउथ दिल्ली में रह रहा है। ये वारदात से पहले उस क्षेत्र की रेकी करते हैं। इसके बाद टप्पेबाजी या लोगों को झांसा देकर 15 से 20 सेकंड में वारदात को अंजाम देते हैं। इसके बाद सेफ जोन ओर भाग जाते हैं। उन्होंने बताया है कि इस गैंग की जिले में पहली घटना है।