{"_id":"69e70ea18d8f937c2b045128","slug":"agra-metro-update-downline-trial-begins-high-speed-runs-at-90-kmph-isbt-service-soon-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Metro: डाउनलेन पर ट्रायल हुआ पूरा, अब 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो; ISBT तक कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Metro: डाउनलेन पर ट्रायल हुआ पूरा, अब 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो; ISBT तक कर सकेंगे सफर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में मेट्रो के डाउनलेन पर ट्रायल शुरू हो गया है और जल्द ही ट्रेन 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी। मई-जून तक आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
आगरा मेट्रो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने डाउनलेन पर भी मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें मेट्रो को आईएसबीटी से एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन तक 10 किमी प्रतिघंटे की गति से चलाया। अगले सप्ताह से हाईस्पीड ट्रायल शुरू हो जाएंगे। मई-जून में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। इससे लोगों को सुविधा होगी।
Trending Videos
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशनों तक मेट्रो चल ही है। इसके आगे एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन बन गए हैं। इस पर बीते महीने अपर लाइन पर मेट्रो का कम गति से ट्रायल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब डाउनलेन पर भी मेट्रो का ट्रायल किया है। इसे 10 किमी प्रति घंटे से दौड़ाया गया। इन दोनों लेन पर मेट्रो के सिग्नल का ट्रायल हो चुका है। शुरुआती चरण में भार का ट्रायल भी हो रहा है। इन सभी में सभी ठीक मिला है। अब दोनों लेन पर हाईस्पीड ट्रायल होने हैं। इसमें मेट्रो ट्रेन की गति अधिकतम 90 किमी प्रतिघंटे रहेगी। 30 अप्रैल से ये ट्रायल होंगे। इसके बाद मई के अंत या फिर जून के पहले सप्ताह में आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
आईएसबीटी स्टेशन से बस अड्डे उतर सकेंगे
आईएसबीटी स्टेशन सभी मेट्रो स्टेशनों से बड़ा बन रहा है। इससे हाईवे के दोनों ओर आ-जा सकेंगे। इसे बस अड्डे तक रास्ता बन रहा है। इससे मेट्रो से सीधे बस अड्डे लोग जा सकेंगे। बस अड्डे से भी मेट्रो स्टेशन जा सकेंगे। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा हो जाएगी। ऐसा ही राजामंडी स्टेशन पर सुविधा है। कैंट स्टेशन पर ये सुविधा की जानी है।
आईएसबीटी स्टेशन सभी मेट्रो स्टेशनों से बड़ा बन रहा है। इससे हाईवे के दोनों ओर आ-जा सकेंगे। इसे बस अड्डे तक रास्ता बन रहा है। इससे मेट्रो से सीधे बस अड्डे लोग जा सकेंगे। बस अड्डे से भी मेट्रो स्टेशन जा सकेंगे। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा हो जाएगी। ऐसा ही राजामंडी स्टेशन पर सुविधा है। कैंट स्टेशन पर ये सुविधा की जानी है।

कमेंट
कमेंट X