{"_id":"6a6e4e30c951e298e20b02ae","slug":"akrur-and-subhash-inter-college-dominate-chess-competition-mathura-news-c-369-1-mt11022-150338-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शतरंज प्रतियोगिता में अक्रूर और सुभाष इंटर कॉलेज का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शतरंज प्रतियोगिता में अक्रूर और सुभाष इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी व साथ में मौजूद हैं अतिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 70वीं माध्यमिक जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को सुभाष इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें सुभाष इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज छाता और वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।
प्रतियोगिता में विभिन्न माध्यमिक इंटर कॉलेजों के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक कृष्ण कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य डॉ. मनवीर सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि शतरंज एकाग्रता, धैर्य व बुद्धिमत्ता के विकास का सशक्त माध्यम है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शतरंज में जीत के लिए अपनी चाल से पहले प्रतिद्वंद्वी की चाल का आकलन जरूरी है। आयोजन गुड मूव चेस क्लब के संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी के निर्देशन में हुआ। निर्णायक मंडल में क्रीड़ा सचिव पदम सिंह कौंतेय, अमित गौतम, राकेश साहू, पंकज चौधरी, राहुल शर्मा, रजत, रवि, रूबी कुमारी, नरेंद्र पांडे व सर्वेश सोलंकी शामिल रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर राजेश्वर चौहान, राजेश चौधरी, शिवकुमार, मेघा, सुधा, राजेश सरोज, राजेश सोनकर व सरवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 बालक: डब्बू (अक्रूर इंटर कॉलेज) प्रथम, (वॉकओवर में)
अंडर-14 बालिका: गीता (अक्रूर इंटर कॉलेज) प्रथम, गरिमा (राधा माधव इं.कॉलेज) द्वितीय।
अंडर-17 बालक: सागर प्रथम, माधव द्वितीय (दोनों सुभाष इंटर कॉलेज)।
अंडर-17 बालिका: किंजल (सुभाष इंटर कॉलेज) प्रथम, मानसा (अक्रूर इंटर कॉलेज) द्वितीय।
अंडर-19 बालिका: प्रियांशी (सुभाष इंटर कॉलेज) प्रथम, सोनिया (गांधी इंटर कॉलेज) द्वितीय।
अंडर-19 बालक: ध्रुव (वीडीपी इंटर कॉलेज) प्रथम, सिद्धार्थ (के.आर. इंटर कॉलेज) द्वितीय।