{"_id":"6660eaac6395a1da760934f4","slug":"bjp-celebrating-victory-bsp-congress-pondering-over-defeat-mathura-news-c-369-1-mt11005-114228-2024-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बीजेपी को कम सीटें मिलने पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, बताया खुद कैसे लगाई जीत की हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीजेपी को कम सीटें मिलने पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, बताया खुद कैसे लगाई जीत की हैट्रिक
Thu, 06 Jun 2024 03:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:47 PM IST
सार
Hema Malini: बीजेपी की कम सीटें होने पर हेमा मालिनी ने कहा, "चुनाव एक युद्ध है। यह जरूरी नहीं कि युद्ध एकतरफा जीत लिया जाए। भाजपा इस युद्ध को अच्छे से लड़ी और सरकार बनाने जा रही है।"
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी द्वारा लगातार तीसरी जीत दर्ज करने से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। हेमा मालिनी बुधवार को वृंदावन स्थित अपने आवास पर रहीं। वहां, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हेमामालिनी ने अपने खास सिपाह सलाहकारों से वार्ता की। इधर, बसपा और कांग्रेस के खेमे में हार के कारणों पर मंथन शुरू हो गया है। हेमा मालिनी दिल्ली जाएंगी और नरेंद्र मोदी, अमित शाह से मुलाकात करेंगी।
हेमा मालिनी ने इस चुनाव में 510064 वोट हासिल कर कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर को 293407 मतों से हराया है। वहीं, बसपा के सुरेश सिंह 188417 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे हैं। हालांकि 2019 के मुकाबले भाजपा को 7.58 प्रतिशत मत कम प्राप्त हुए हैं। इसको लेकर जरूर पार्टी के भीतर चिंता का विषय है। मगर, संगठन के लोग इसके पीछे कम मतदान होने का कारण मान रहे हैं।

चुनाव एक युद्ध है, जरूरी नहीं एकतरफा जीत लिया जाए: हेमा
हेमामालिनी बुधवार को पूरे दिन अपने वृंदावन स्थित आवास पर रहीं। यहां बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। एनडीए को थोड़ी कम मिलीं सीटों को लेकर वह निराश दिखीं। उन्होंने कहा, चुनाव एक युद्ध है। यह जरूरी नहीं कि युद्ध एकतरफा जीत लिया जाए। भाजपा इस युद्ध को अच्छे से लड़ी और सरकार बनाने जा रही है। हेमा मालिनी ने बताया कि चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं, जिला और महानगर के अध्यक्ष व सभी विधायकों, राज्यसभा सांसद, रालोद संगठन के अलावा भाई मोहन, आरके चक्रवर्ती, जगन्नाथ चक्रवर्ती, भाभी प्रभा और स्मिता सहित बेटी ईशा और अहाना देओल का खास योगदान रहा। धर्मेंद्र देओल स्वास्थ्य कारणों से यहां नहीं आ सके। मगर, उन्होंने वीडियो जारी कर मतदान की अपील की। पूरा परिवार चुनाव के समय में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने एकजुट होकर काम किया। इसी का परिणाम है कि वह तीसरी बार जीतीं।

हार के कारणों पर कांग्रेस में मंथन
कांग्रेस ने बुधवार को हार के कारणों पर मंथन किया। संगठन और प्रत्याशी का हार के कारणों को लेकर अलग-अलग मत है। मगर, आम लोगों की एकमत राय है कि कांग्रेस को भितरघात ने हरा दिया। प्रत्याशी मुकेश धनगर ने बताया कि उन्होंने बुधवार को पहले तो परिवार के साथ सुकून के पल बीताए। इसके बाद पार्टी के लोगों के साथ वार्ता की। चुनाव में सहयोग करने वाले लोगों से भी मुलाकात की।

बसपा में भी चला मंथन का दौर
बसपा में भी हार के कारणों को लेकर मंथन का दौर चला। पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर प्रत्याशी तक ने अपने-अपने स्तर से मंथन किया। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि कम समय में इतनी मेहनत कर अच्छा चुनाव लड़ा। हार-जीत अलग विषय है। मगर, बसपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। प्रत्याशी सुरेश सिंह ने बताया कि बुधवार को उनकी दिनचर्या सामान्य रही। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताया। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता की। चुनाव में साथ खड़े रहने वाले लोगों से वार्ता हुई। सुरेश सिंह ने वह जनता के बीच रहकर उनके हक, सम्मान की लड़ाई जारी रखेंगे।

हेमा मालिनी का रालोद पदाधिकारियों ने किया सम्मान
हेमा मालिनी के तीसरी बार जीतने पर पर बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर के साथ रालोद के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वृंदावन स्थित आवास पर जाकर सम्मान किया। इस दौरान एमएलसी योगेश नौहवार, कुंवर नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह सिकरवार, बाबूलाल प्रमुख, अनूप चौधरी, रामवीर सिंह भरंगर, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, प्रीतम सिंह प्रमुख, उमेश चौधरी, सुरेश भगत, अंगद बंजारा, अमित गुर्जर, जितेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।