{"_id":"6a6a54a2c6373f8fe00d476a","slug":"cattle-smugglers-caught-encounter-police-personnel-shot-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106892-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुठभेड़ में दो शातिर गो तस्कर पकड़े, पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुठभेड़ में दो शातिर गो तस्कर पकड़े, पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। गांव ऐंच में शासन द्वारा संचालित अस्थाई गोशाला में कर्मचारी से मारपीट कर गोवंशों को ले जाने के दो गो तस्करों को पुलिस ने मुठभेड के बाद पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचा, 6 जिन्दा कारतूस तथा 4 खोखा कारतूस एक बाइक एवं 2 रस्से बरामद हुए है।
23 जुलाई की रात्रि में करीब एक बजे करीब छह बदमाश गोशाला में घुस आए। विरोध करने पर गोसेवक महाराज सोरनदास के ऊपर तमंचा तान दिया और रस्सी से उनके हाथ बांध दिए। बदमाश गोवंशो को लोडर वाहन में लादकर भाग गए। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि बुधवार रात 12:25 बजे शाहपुर-चौडरस मार्ग पर नाले के समीप बने कूड़ेदान के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया।
इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें कांस्टेबल सोनू घायल हो गए। पकड़े गए आरोपियों में राजू निवासी मीरपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर और एहसान निवासी बिछवां थाना बिछवां मैनपुरी मूल निवासी ग्राम रोहिंदा थाना अरनिया बुलंदशहर शामिल हैं। घायल सिपाही और दोनों आरोपियो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों पर कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार, सिटी इंचार्ज दुष्यंत कौशिक आदि थे।