सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Complete the land acquisition process for Bareilly Highway soon - Hema Malini

...बरेली हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द पूरी करें-हेमामालिनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Complete the land acquisition process for Bareilly Highway soon - Hema Malini
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी प्रोजेक्ट में कोई समस्या आ रही है तो निराकरण कराते हुए काम पूरा कराएं। बरेली हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया एक माह में पूरी करने को कहा। मथुरा को इंदौर जैसा साफ-सुधरा बनाने को कहा।
Trending Videos

कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान सांसद ने नेशनल हाईवे और नगर निगम क्षेत्र की सफाई पर संतोष जाहिर करते हुए अभी बेहतर प्रयास करने को कहा। इसके लिए आवश्यक हो तो ओर सफाई उपकरणों की खरीद कर ली जाए। सांसद ने कहा कि मथुरा-इंदौर की तरह साफ-सुथरा रहे, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु एक अच्छी छवि लेकर अपने शहर जाएं और सफाई के मामले में मथुरा का उदाहरण दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने निर्देश दिए कि प्रमुख मंदिरों के आसपास क्षेत्रों से ठेलों को हटाकर अलग से वैंडिंग जोन बनाएं, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी, प्रेम मंदिर के पास काफी संख्या में ठेला आदि लग जाते हैं, जिससे यातायात एवं श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। जिस पर अपर नगर आयुक्त ने बताया कि प्रेम मंदिर के पास पार्किंगों में वैंडिंग जोन बनाए गए हैं, साथ ही वैष्णो देवी मंदिर के पास से अतिक्रमण को हटा दिया गया है। इस दौरान सांसद ने नमामि गंगे की प्रगति रिपोर्ट मांगी।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा को 25 एमएलडी गंगाजल मिल रहा है। सांसद से और अधिक गंगाजल उपलब्ध कराने की मांग रखी। डीएम ने बताया कि 38 करोड़ की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सांसद ने आयुष्मान कार्ड और रेलवे द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
सांसद ने मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे और आगरा बाईपास को लेकर अबतक प्रगति की जानकारी ली। कहा कि जनपद में जो 15 गांव में यह प्रक्रिया अधूरी रह गई है उसे एक माह में पूरा कराएं। इससे मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे के निर्माण का काम जल्द शुरू हो सकें। सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, पीडी बलराम कुमार, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed