{"_id":"6a6cf89596027f1695022bad","slug":"contract-workers-staged-a-protest-for-the-second-consecutive-day-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106907-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 18 हजार रुपये मानदेय, हटाए गए संविदा कर्मियों की बहाली, निगम में शामिल करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और पीएफ सुविधा देने की मांग की।
संगठन मंत्री बाबू खान ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, फेशियल अटेंडेंस प्रणाली में लॉगआउट व्यवस्था समाप्त करने और आउटसोर्स सेवा निगम को पावर कॉरपोरेशन में शामिल करने की मांग रखी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में योगेश चौधरी, बिजेंद्र, तारा चंद, अकरम, सतवीर सिंह, मोनी, मान सिंह, अनिल कुमार, दाऊदयाल शर्मा, बलराम आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
इधर नौहझील में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के संविदा बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कस्बा स्थित बिजली घर पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इस प्रदर्शन से विभागीय कार्य, मेंटेनेंस और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। मांट डिवीजन अध्यक्ष भगवान सिंह ने न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये, दुर्घटना सुरक्षा और हटाए गए अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली की मांग की। उन्होंने प्रबंधन पर समझौते के आदेशों का पालन न करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक धरना प्रतिदिन जारी रहेगा। इस दौरान कई संविदाकर्मी उपस्थित थे। इस दौरान भगवान सिंह, बसंत चौधरी, नेपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, अर्जुन, सुशील पाठक और मुकेश समेत अन्य संविदाकर्मी मौजूद रहे। संवाद