{"_id":"6a572b53d84f13d3f904ee32","slug":"cyber-fraudster-wanted-under-gangster-act-arrested-with-fake-aadhaar-cards-and-ganja-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी आधार, नकली सिम और साइबर ठगी का खेल; गैंगस्टर शाहिद 1.20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी आधार, नकली सिम और साइबर ठगी का खेल; गैंगस्टर शाहिद 1.20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
Wed, 15 Jul 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:10 PM IST
सार
गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित साइबर ठग शाहिद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल और 1.20 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी पर मथुरा के तीन थानों में साइबर ठगी समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, तीन फर्जी आधार कार्ड और एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। यह गिरफ्तारी सोमवार रात नगला सपेरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर की गई। आरोपी की पहचान गांव देवसेरस निवासी शाहिद (26) के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें - UP: संत प्रेमानंद के शिष्य के घर से 2.90 करोड़ की चोरी, दुबई भागने की फिराक में थे चोर; पुलिस ने दबोच लिए
सीओ अनिल कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी शाहिद फर्जी आधार कार्ड बनाने में पारंगत था। वह अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था। इसके बाद फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन का सहारा लेकर अपनी पहचान छिपाता था। वह लोगों को फोन करके, लिंक भेजकर, ओटीपी मांगकर या अन्य तरह के झांसे देकर उनके बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर करवाता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: 'दिल में बाबर, मुंह में राम...', मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून
आरोपी के खिलाफ गोवर्धन थाने समेत मथुरा जनपद के तीन थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर साइबर फ्रॉड, फर्जी दस्तावेज बनाने, अवैध गांजा रखने और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। पूछताछ के बाद चालान तैयार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस आगे की जांच में उसके अन्य सहयोगियों और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। बरामद गांजे के स्रोत की भी तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Mudiya Mela: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे का मेगा प्लान, बढ़ेंगे टिकट काउंटर; मुख्य रास्तों पर रहेगी नजर
सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गोवर्धन थाना टीम साइबर फ्रॉड के मामलों में विशेष अभियान चला रही है। फर्जी दस्तावेजों की फैक्ट्री चलाने वाले गिरोहों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, लिंक या ओटीपी मांगने वाली मैसेज पर तुरंत थाना पुलिस को सूचित करें।
ये भी पढ़ें - UP: अभिनव अरोड़ा की कार में आग लगी, मंत्र जपते रहे बाल कथावाचक; माता-पिता और बहन के साथ आए थे वृंदावन