फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer Rolls Over Illegal Colony in Govardhan Mathura up news

UP: आलीशान गेट, चमचमाती सड़कें और फैंसी लाइटें...गोवर्धन की 40 एकड़ की इस कॉलोनी पर चला बुलडोजर; देखें VIDEO

Wed, 15 Jul 2026 12:48 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 12:48 PM IST
सार

मथुरा के छाता-गोवर्धन रोड स्थित 40 एकड़ में विकसित की जा रही धेनू वाटिका नामक अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर आलीशान गेट, सड़कें, स्ट्रीट लाइट और एक मकान ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Bulldozer Rolls Over Illegal Colony in Govardhan Mathura up news
धेनू वाटिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता-गोवर्धन रोड पर धेनू वाटिका (जेएसकेएस फेस-3) के नाम से काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कान्हा की नगरी में ई-बसों ने की बंपर कमाई, छह महीने की आ गई रिपोर्ट; प्रदेश में नंबर-1 बना मथुरा
विज्ञापन


 



प्राधिकरण के अनुसार, अरविंद झा और अमित अतरी नामक व्यक्तियों द्वारा छाता-गोवर्धन रोड पर स्थित गांव सांखी क्षेत्र में लगभग 40 एकड़ भूमि पर बिना किसी अनुमति के बाउंड्रीवाल का निर्माण और प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था। यह कृत्य उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन था। पूर्व में, 5 जून 2023 को इस अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे, लेकिन भू-माफियाओं ने प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज किया।

ये भी पढ़ें -  UP: फर्जी आधार, नकली सिम और साइबर ठगी का खेल; गैंगस्टर शाहिद 1.20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार


 


मंगलवार को उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने बरसाना पुलिस के सहयोग से इस अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण के दौरान, कॉलोनी का बेहद आलीशान प्रवेश द्वार, जिसे अवैध रूप से बनाया गया था, उसे भी ढहा दिया गया। इसके अतिरिक्त, कॉलोनी के भीतर बनाई गई सीमेंट की सड़कें और उनके किनारे लगाई गई सुंदर स्ट्रीट लाइटें भी उखाड़ दी गईं। प्रशासन ने इस अवैध निर्माण के तहत बने एक मकान को भी ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: संत प्रेमानंद के शिष्य के घर से 2.90 करोड़ की चोरी, दुबई भागने की फिराक में थे चोर; पुलिस ने दबोच लिए

 
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई से उन सभी लोगों को चेतावनी मिली है जो सरकारी नियमों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण कर रहे हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य शहरी नियोजन के नियमों का पालन सुनिश्चित करना और आम जनता को अवैध निर्माणों के जाल में फंसने से बचाना है। इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल अवैध निर्माणों पर अंकुश लगता है, बल्कि आम जनता का विश्वास भी प्रशासन पर बढ़ता है।

ये भी पढ़ें -   UP: 'दिल में बाबर, मुंह में राम...', मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed